टीबी या ट्यूबरकुलोसिस लंग्स की इन्फेक्शियस बीमारी है। लेकिन ये शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हड्डियों, दिमाग, लिम्फ नोड्स और किडनी को भी प्रभावित कर सकती है।
इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे कि टीबी कैसे फैलता है, इसके क्या प्रकार हैं और इसका सही उपचार कैसे किया जाता है।
टीबी कैसे होता है?
ये बीमारी एक विशेष बैक्टीरिया के कारण होती है जो इन्फेक्टेड व्यक्ति के खाँसने, छींकने या बोलने के कारण हवा में फैलता है। जब कोई स्वस्थ व्यक्ति इस इन्फेक्टेड हवा में साँस लेता है, तो बैक्टीरिया उसके लंग्स में पहुँच सकता है।
हालाँकि हर इन्फेक्टेड व्यक्ति में तुरंत बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते, कमजोर इम्यूनिटी, कुपोषण, डायबिटीज, एचआईवी इन्फेक्शन या लंबे समय तक तनाव शरीर की इम्यूनिटी को कम कर देते हैं, जिससे टीबी हो सकता है।
टीबी कैसे फैलता है?
टीबी हवा से फैलता है। जब कोई इन्फेक्टेड व्यक्ति खाँसता, छींकता या ज़ोर से बोलता है, तो उसके मुँह से निकलने वाले बहुत छोटे ड्रॉपलेट्स हवा में फैल जाते हैं। जब आस-पास मौजूद दूसरे लोग इस हवा में साँस लेते हैं, तो ये बैक्टीरिया उनके शरीर के अंदर घुस सकता है।
भीड़भाड़ वाली जगहों, बंद कमरों और लंबे समय तक इन्फेक्टेड व्यक्ति के आस-पास रहने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
टीबी के प्रकार
टीबी अलग-अलग प्रकार का होता है और हर प्रकार के लक्षण और गंभीरता अलग होते हैं। सही पहचान के लिए मेडिकल जाँच कराना ज़रूरी है।
टीबी के मुख्य प्रकार हैं:
- पल्मोनरी टीबी: ये लंग्स को प्रभावित करता है और सबसे ज़्यादा इन्फेक्शियस होता है। ज़्यादातर मामलों में इस प्रकार में खाँसी, बलगम और साँस की समस्या दिखाई देती है।
- एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी: इसमें टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों जैसे हड्डियों, दिमाग या लिम्फ नोड्स को प्रभावित करता है। इसके लक्षण प्रभावित अंग के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
- लैटेंट टीबी: इसमें बैक्टीरिया शरीर में मौजूद रहता है, लेकिन कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। व्यक्ति बीमार महसूस नहीं करता, फिर भी बाद में उसे टीबी हो सकता है।
- मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी: जब सामान्य दवाइयाँ असर नहीं करतीं, तो उसे मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी कहते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इलाज और विशेषज्ञ से देखभाल की जरूरत होती है।
टीबी के लक्षण
टीबी के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं, इसलिए कई बार लोग इसे सामान्य खाँसी या कमजोरी समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो तुरंत मेडिकल जाँच कराना ज़रूरी है। समय पर पहचान होने से इलाज आसान और ज़्यादा प्रभावी होता है।
टीबी के सामान्य लक्षण इस प्रकार होते हैं:
- दो सप्ताह से ज़्यादा खाँसी का होना
- हल्का लेकिन लगातार बुखार
- रात में ज़्यादा पसीना आना
- तेजी से वजन कम होना
- भूख कम लगना और कमजोरी महसूस होना
इन संकेतों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत दिल्ली एनसीआर में चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए, ताकि सही समय पर इलाज शुरू किया जा सके।
अंग्रेजी में भी पढ़ें - ट्यूबरकुलोसिस (टीबी): प्रकार, लक्षण, कारण और इलाज
टीबी की जाँच कैसे होती है?
अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो समय पर जाँच कराना बहुत ज़रूरी है। सही जाँच से पता चलता है कि इन्फेक्शन एक्टिव है या नहीं और टीबी का कौन-सा प्रकार है। शुरुआती जाँच से ही सही इलाज शुरू किया जा सकता है।
टीबी की मुख्य टेस्ट्स हैं:
- स्पुटम टेस्ट
- चेस्ट एक्स-रे
- सीबीएनएएटी या जीनएक्सपर्ट टेस्ट
- ब्लड टेस्ट
- कुछ मामलों में सीटी स्कैन
इन टेस्ट्स के आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि इन्फेक्शन कितना फैला है और किस तरह का ट्रीटमेंट ज़रूरी है। समय पर सही जाँच और इलाज से ही मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है।
टीबी का उपचार
टीबी के इलाज में आमतौर पर एंटी-टीबी दवाओं का कॉम्बिनेशन 6 से 9 महीने तक दिया जाता है। कुछ मामलों में, खासकर मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) में, इलाज में ज़्यादा समय लग सकता है। इलाज के दौरान मरीज में धीरे-धीरे सुधार दिखने लगता है, जैसे खाँसी कम होना, बुखार ठीक होना, वजन बढ़ना और शरीर में एनर्जी वापिस आना।
दिल्ली में सबसे अनुभवी लंग्स डॉक्टर की सलाह का पालन करना बहुत ज़रूरी है, ताकि इन्फेक्शन पूरी तरह खत्म हो जाए और दोबारा ना हो।
टीबी से बचाव के उपाय
अगर सही सावधानियाँ अपनाई जाएँ तो टीबी से बचाव संभव है।
टीबी से बचाव के मुख्य उपाय हैं:
- नवजात बच्चों को बीसीजी वैक्सीन लगवाना
- खाँसते या छींकते समय मुँह और नाक ढकना
- इन्फेक्टेड व्यक्ति के नजदीक जाने से बचना
- संतुलित और पौष्टिक आहार
- घर पर वेंटिलेशन बनाए रखना
इन उपायों को अपनाकर टीबी का खतरा कम किया जा सकता है।
निष्कर्ष
अगर समय पर टीबी के लक्षण पहचान लिए जाएँ और इलाज शुरू कर दिया जाए, तो मुश्किलों से बचा जा सकता है।
सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद, दिल्ली एनसीआर का एक जाना-माना लंग्स अस्पताल है, जहाँ आपको अनुभवी लंग्स डॉक्टर, चेस्ट स्पेशलिस्ट और दिल्ली एनसीआर के सबसे अच्छे पल्मोनोलॉजिस्ट की टीम उपलब्ध है। ये अस्पताल एडवांस जाँच सुविधाओं और मॉडर्न ट्रीटमेंट के लिए जाना जाता है। यहाँ समय पर जाँच और प्रिवेंटिव कंसल्टेशन से गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, लक्षणों को नज़रअंदाज़ ना करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।